{"_id":"6324c52667e5940f0a7db63f","slug":"health-badaun-news-bly4977976143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा डेंगू, मलेरिया का हमला, जिले में 15 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा डेंगू, मलेरिया का हमला, जिले में 15 नए मरीज मिले
सार
शुक्रवार को डेंगू का एक और नया मरीज मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या आठ हो गई है।मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि जिले में प्रतिदिन सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
नेकपुर में पायरेथ्रेम का छिड़काव करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं। शुक्रवार को डेंगू का एक और नया मरीज मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या आठ हो गई है। मलेरिया के 13 और फैल्सीपेरम का भी एक मरीज मिला है। सोबनपुर गांव में अब भी बुखार का प्रकोप बना हुआ है।
शुक्रवार को मिला डेंगू का मरीज सैदपुर का है। बृहस्पतिवार को शहर के नेकपुर और सोबनपुर में दो मरीज मिले थे। इससे पहले बुधवार को डेंगू के पांच मरीज मिले थे। शुक्रवार को मलेरिया विभाग की टीमों ने 79 गांवों में दवाओं का छिड़काव कराया। शहर के नेकपुर में पायरेथ्रेम के छिड़काव के साथ लार्वा भी नष्ट किया गया। शुक्रवार को 470 लोगों की जांच की गई। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठ गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। यहां 154 बुखार के नए मरीज मिले।
-
डेंगू का सीजन शुरू होने के साथ मरीज भी मिलने लगे हैं। मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दवाओं के छिड़काव के साथ लगातार हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
-योगेश सारस्वत, जिला मलेरिया अधिकारी
-------
फिलहाल जिला कोरोना मुक्त, नहीं मिला नया मरीज
बदायूं। जिले में अब कोरोना के नए रोगी नहीं मिल रहे हैं। करीब एक सप्ताह से कोई नया रोगी न मिलने से जिला फिलहाल कोरोना मुक्त बना हुआ है। हालांकि, संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि जिले में प्रतिदिन सैंपलिंग की जा रही है।