फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

बुखार के 915 रोगी मिले, दो लोगों को मलेरिया की पुष्टि

Wed, 24 Aug 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Health
सिगोई गांव में सफाई करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सालारपुर ब्लॉक के गांव शेरगंज और फरीदपुर चकोलर में बुखार के व्यापक प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को भी स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की टीमें डेरा डाले रहीं। अंबियापुर, समरेर, सालारपुर, उझानी, दातागंज और जलग ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को बुखार के 915 और मलेरिया के दो रोगी मिले हैं। बीमार लोगों को दवाओं का वितरण करने के साथ मलेरिया विभाग की टीमों ने इन गांवों में दवाओं का छिड़काव भी कराया।
विज्ञापन

जिले में वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले में पांच ब्लॉक के करीब 40 गांवों को वायरल फीवर चपेट में ले चुका है। कई गांवों में मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हेल्थ कैंप में 2691 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तो 915 लोगों को वायरल फीवर निकला। 1150 लोगों की जांच में दो लोगों को मलेरिया की भी पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा बुखार के 304 रोगी सालारपुर के गांवों में निकले हैं। समरेर के गांवों में 210 रोगी मिले हैं। दातागंज में 197, जगत में 164 और अंबियापुर में 40 रोगी मिले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीमों ने गांवों में लार्वा और मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव किया।
सालारपुर ब्लॉक के वायरल फीवर प्रभावित सिगोई गांव में मंगलवार को विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। चर्चा यह भी है कि हाल ही में मंडलायुक्त का बदायूं दौरा हो सकता है। इस दौरान वह सालारपुर ब्लॉक के गांवों का निरीक्षण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मंगलवार को स्वास्थ्य कैंपों में 2691 लोगों की स्वास्थ्य जांच में वायरल फीवर के 915 और मलेरिया के दो रोगी मिले हैं। गांवों में लगातार हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। मच्छर और लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
-डॉ. कौशल गुप्ता, प्रभारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed