फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागाकैंप

Thu, 11 Aug 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Health
जगत के गांव में महिला का सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जगत ब्लॉक के रायपुर गांव में महिला की मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे गांवों में हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं जहां जल जनित और मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप है। जगत के रायपुर और उझानी के बसोमा, नरऊ गांवों में बीमारियों का प्रकोप है।
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों के लिहाज से बदायूं पहले ही संवेदनशील है। अब यहां जल जनित बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। तीन महीने में अधिकारिक रूप से हेपेटाइटिस के 90 से ज्यादा रोगी मिल चुके हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल के हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर में चल रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। रायपुर निवासी पूजा (22) पत्नी सुधीर का इलाज भी निजी डॉक्टर के यहां चल रहा था।
विज्ञापन

जिले के पांच ब्लॉक के सौ गांवों को संक्रामक रोगों के लिहाज से संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन गांवों में जागरूकता रथ पहले ही घूम रहा है। अब स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की ओर से कैंप लगाकर यहां लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुुधवार को जगत ब्लॉक के कई गांवों में हेल्थ कैंप लगा कर यहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ सैंपल लिए गए। गांवों में वायरल फीवर के रोगी मिल रहे हैं। हालांकि, डेंगू या मलेरिया के रोगी अभी नहीं मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को लिए गए सैंपल की जांच शुक्रवार को आएगी।

---------
जलजनित बीमारियों का जिन भी गांवों में असर है वहां टीमें लगातार कैंप कर रही हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि घरों के पास पानी जमा न होने दें और स्वच्छ पानी का ही सेवन करें। बारिश के मौसम में जल और मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप आम बात है।
-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed