{"_id":"62f3fc4ba92cac651d2ac4a1","slug":"health-badaun-news-bly494120432","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 14 और रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 14 और रोगी मिले
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल स्थित केंद्र में बूस्टर डोज लेती महिला। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में बुधवार को भी कोरोना के 14 नए रोगी मिले हैं। गौर करने की बात यह है कि मंगलवार को सैंपलिंग कम की गई थी, इसके बाद भी 14 नए रोगी मिले हैं। हालांकि, 12 रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। बुधवार को जिले में पांच हजार से ज्यादा लोगों ने बूस्टर डोज ली।
आम दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन 1500 से दो हजार लोगों के सैंपल लेती हैं। मंगलवार को जिले में 514 लोगों के ही सैंपल लिए गए। इनमें 245 की आरटीपीसीआर और 269 की एंटीजन जांच कराई गई। बुधवार को रिपोर्ट आई तो इनमें 14 लोग संक्रमित निकले। नए मिले संक्रमितों में देहात के ज्यादा और शहर के कम हैं। आठ संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है। इधर, बुधवार को जिले में 70 टीकाकरण केंद्रों पर पांच हजार से ज्यादा लोगों ने बूस्टर डोज भी लगवाई। रविवार को बूस्टर डोज के लिए विशेष अभियान के बाद से लोगों में निशुल्क बूस्टर डोज को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
कांट्रैक्ट एंड ट्रैसिंग ऑफिसर कोविड- 19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि बुधवार को 14 नए रोगी मिलने और 12 के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 73 हो गई है। त्योहारी सीजन में संक्रमण का ज्यादा खतरा है। ऐसे में सावधानी की जरूरत है।