फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

कोरोना से बचाव को 230 केंद्रों पर 26 हजार लोगों ने ली डोज

Mon, 08 Aug 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Health
टीकाकरण केंद्र पर सुरक्षा टीका लगवाती युवती। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में रविवार को अवकाश, बारिश और कांवड़ यात्रा के बावजूद एक दिन में 26 हजार लोगों ने कोरोना की सुरक्षा बूस्टर डोज ली। 230 केंद्रों पर जिले में पहली बार टीकाकरण के लिए अभियान चलाया गया था। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 23 हजार लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन लक्ष्य से ज्यादा लोग अवकाश के दिन भी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए सरकार ने पहले शुल्क निर्धारित किया था। 386 रुपये देकर डोज ली जा सकती थी, लेकिन लोग डोज नहीं ले रहे थे। इस बीच कोरोना संक्रमण का दायरा फिर से बढ़ने लगा। पहली और दूसरी डोज लेने वाले लोग भी संक्रमण की जद में आने लगे। ऐसे में सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक निशुल्क डोज की व्यवस्था की। जिले में 19 लाख लोगों को मुफ्त डोज का लक्ष्य दिया गया है। जिन लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगवाए 26 सप्ताह या छह माह बीत चुके हैं वह 30 सितंबर तक मुफ्त सुरक्षा डोज ले सकते हैं। 15 जुलाई के बाद शनिवार छह अगस्त तक 1.20 लाख लोगों ने ही डोज ली थी।
विज्ञापन

रविवार को पहली बार जिले में 230 केंद्र बना कर डोज की व्यवस्था की गई। एक दिन में 23 हजार लोगों के लिए डोज का लक्ष्य रखा गया। रविवार अवकाश, सुबह बारिश और दिन में कांवड़ यात्रा की धूम के बावजूद 26 हजार लोगों ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर डोज ली। अब सोमवार से सामान्य रूप से डोज टीकाकरण केंद्रों पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
युवाओं में डोज को लेकर ज्यादा उत्साह
डोज 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त दी जा रही है। रविवार को पहली बार जिले में डोज के लिए अभियान चलाया गया तो युवाओं में ज्यादा उत्साह दिखा। गौर करने की बात यह है कि एक दिन में जिन 26 हजार लोगों ने डोज ली है उनमें 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं का प्रतिशत 68 फीसदी से ज्यादा है। डोज लेने वाले लोगों में महिलाओं का प्रतिशत कम है। स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से डोज के लिए अभियान की तैयारी में भी लग गया है।

-
रविवार को कांवड़ यात्रा थी, दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई और अवकाश का दिन भी था। रविवार को विशेष अभियान के तहत जिले में 230 केंद्रों पर डोज दी गई। एक दिन में 23 हजार लोगों को एहतियात टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। एक दिन में 26 हजार लोगों ने डोज ली है। युवाओं की संख्या ज्यादा रही है।
-डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed