फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

230 केंद्रों पर आज लगाई जाएगी कोरोना की विशेष डोज

Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Health
ओपीडी में बच्चे का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। फाइल - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में 230 केंद्रों पर रविवार से विशेष डोज दी जाएगी। इसके लिए लखनऊ से वैक्सीन की 35 हजार वायल मिल गई हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा इन दिनों फिर से बढ़ रहा है। कोरोना का दूसरा टीका लगवा चुके लोग भी तेजी से संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार 15 जुलाई से 30 सितंबर तक अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त डोज दे रही है। इसके बाद भी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग एहतियातन मुफ्त डोज लेने नहीं निकल रहे। शासन ने बदायूं को 30 सितंबर तक 19 लाख लोगों को डोज देने का लक्ष्य रखा है, लेकिन अब तक 1.10 लाख लोगों ने ही डोज ली है। लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रीकॉशन डोज के लिए विशेष अभियान शुरू हो रहा है।
रविवार को जिले में 230 स्थानों पर कैं प लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान एहतियाती डोज पर ज्यादा फोकस रहेगा। एक दिन में 2.50 लाख लोगों को डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। जिन लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगवाए 26 सप्ताह या छह माह बीत चुके हैं वे रविवार को टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर मुफ्त डोज ले सकते हैं। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। शुक्रवार और शनिवार को जिले को लखनऊ कोल्ड चेन से 35 हजार वायल की सप्लाई मिली है।
विज्ञापन

-
आईएमए ने भी की टीकाकरण की अपील
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि जिन लोगों के दूसरे टीके को 26 सप्ताह या छह माह बीत चुके हैं वे प्राथमिकता के आधार पर डोज लें। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरसी गुप्ता और सचिव डॉ. नीता चंदेल की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ रहा दायरा बड़ा खतरा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि सभी लोग प्राथमिकता के आधार पर डोज लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
रविवार को जिले में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में 230 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिन लोगों को कोराना का दूसरा टीका लगवाए 26 सप्ताह या छह माह से ज्यादा हो गए हों और उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है ऐसे लोगों को चाहिए कि प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण केंद्र पहुंच कर मुफ्त डोज लें।
-डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
--------------
कोरोना के 11 रोगी स्वस्थ हुए, संख्या अब सौ से नीचे आई
बदायूं। शनिवार को जिले में सक्रिय कोरोना रोगियों की संख्या घटकर सौ से नीचे आ गई है। दो दिन पहले तक जिले में संख्या सौ से ऊपर बनी हुई थी। शनिवार को जिले में 11 रोगी स्वस्थ हुए हैं। हालांकि, चार नए रोगी भी मिले हैं। इनमें तीन शहर के हैं। सक्रिय रोगियों की संख्या अब 78 हो गई है।

जुलाई के अंतिम और अगस्त के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण बुरी तरह से फैल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 1859 लोगों के सैंपल लिए। इनमें 957 लोगों की आरटीपीसीआर और 902 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। शहर में नवादा, लालपुल और छह सड़का इलाके में एक-एक संक्रमित मिला है। जरीफनगर में भी एक संक्रमित निकला है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिलने संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद क्वारंटीन किया गया है। सभी की हालत सामान्य है। जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या शनिवार को घट कर 78 हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed