फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

डिप्टी सीएमओ समेत पांच लोगों को कोरोना

Sat, 09 Jul 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला महिला अस्पताल स्थित केंद्र पर टीका लगवाती छात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दो दिन तक जिले में नए कोरोना संक्रमित नहीं मिले, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर पांच संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एक डिप्टी सीएमओ भी शामिल हैं। नए मिले संक्रमितों में तीन शहर और दो देहात इलाके के हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
विज्ञापन

जून के अंतिम सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी थी। जुलाई के पहले सप्ताह में सक्रिय संक्रमितों की संख्या दस तक पहुंच गई। तीन जुलाई को एक दिन में पांच सक्रिय संक्रमित मिले थे। इसके बाद शुक्रवार को एक दिन में पांच सक्रिय संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से 1700 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए थे। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक डिप्टी सीएमओ का भी सैंपल लिया गया था। इनमें डिप्टी सीएमओ समेत पांच लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मिले संक्रमितों में लोची नगला में एक महिला, गांधी ग्राउंड के पास का एक पुरुष, रुपापुर गांव की एक महिला और जैतपुर का एक पुरुष शामिल हैं। संक्रमितों के परिवार वालों और इनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि सभी संक्रमितों की स्थिति सामान्य है। संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed