{"_id":"62c7365f7db11c6fe64a48b3","slug":"health-badaun-news-bly490689384","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में कम से कम दो-तीन लीटर पानी जरूरी तो है पर सबके लिए नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में कम से कम दो-तीन लीटर पानी जरूरी तो है पर सबके लिए नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गर्मी में हर कोई एक-दूसरे को राय देता मिल जाता है कि पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि गर्मी में कम से कम दो से तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। बात सही भी है, लेकिन हर व्यक्ति पर यह फिट नहीं बैठती। दरअसल, किडनी व हार्ट के मरीजों के लिए ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है।
गर्मियों में पानी हर किसी की जरूरत है। ऐसे में एक सामान्य मरीज को दो से तीन लीटर पानी पीना चाहिए, लेकिन यह भी ठीक है कि अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती। यही बात पानी पर भी लागू होती है। दरअसल, ज्यादा पानी पीने के लाभ तो हैं, लेकिन यह भी स्थिति पर निर्भर करता है कि किसको कितने पानी की जरूरत है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया कहते हैं कि पानी पीने के बाद यूरिन उत्सर्जन की मात्रा उसी के अनुसार होनी चाहिए। यदि किसी को किडनी की बीमारी है तो उसे ज्यादा पानी पीने पर किडनी पर लोड ज्यादा पड़ेगा, जिससे इसके फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।
यदि किसी का हार्ट कमजोर है और हार्ट पंप नहीं कर रहा है तो ज्यादा पानी पीने से हार्ट पर ज्यादा लोड पड़ेगा और हार्ट फेल्योर का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में जरूरत के हिसाब से ही पीना चाहिए।
विज्ञापन
-
ज्यादा पानी पीने से ये भी हो सकते हैं नुकसान
- डॉक्टरों के अनुसार, जरूरत से ज्यादा पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिसे चिकित्सकीय भाषा में ओवरहाइड्रेशन कहा जाता है। इसका सीधा असर गुर्दे पर पड़ता है। उन लोगों के लिए परेशानी बढ़ जाती है, जिनके गुर्दे पानी को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाते हैं।
- ज्यादा पानी पीने से शरीर में नमक और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा कम हो जाती है। इससे पेट फूल सकता है, साथ ही उल्टी, सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
- जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर कोशिकाओं में सूजन आ सकती है जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।
- कुछ महिलाएं ये सोचती है कि ज्यादा पानी पीने से उनके चेहरे पर ग्लो आएगा लेकिन इससे महिलाओं में हार्मोंस असंतुलन हो सकता है, साथ ही हाई ब्लडप्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
-
ये भी रखें ध्यान
- लगातार बहुत सारा पानी न पिएं, बल्कि घूंट-घूंट करके लें।
- यूरिन के उत्सर्जन के हिसाब से पानी पिएं
- खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी।
- व्यायाम करने के तुरंत बाद पानी न पिएं।
-
हार्ट के मरीज इस बात का रखें ध्यान
- आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में हार्ट की समस्याएं कॉमन हो गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व का हर पांचवां व्यक्ति हार्ट संबंधी रोगों का शिकार है। हार्ट के इन मरीजों को भी ज्यादा पानी पीना मुश्किल खड़ी कर सकता है। डॉ. नौगरिया के अनुसार, बारिश तथा आर्द्रता के मौसम में हार्ट के मरीजों को परेशानी बढ़ जाती है। यदि ये मरीज ज्यादा पानी पीते हैं तो इनके फेफड़ों पर लोड बढ़ता है जिससे सांस फूलने की समस्या होने लगती है। हार्ट की गति बढ़ने से बार बार यूरिन भी आती है।