फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी फुल... धक्कामुक्की, कहासुनी

Fri, 24 Jun 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Health
मेडिकल कॉलेज मे दवा लेने महिलाओं की भीड़।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गर्मी से होने वाली सामान्य बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। औसतन 22 सौ से 25 सौ तक मरीज मेडिकल कॉलेज रोजाना पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी करीब 23 सौ मरीज पहुंचे, इसमें से 100 से अधिक मरीज गर्मी के कारण बीमार हुए थे तो वहीं पेट संबंधित बीमारियों के भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे। भीड़ के कारण धक्कामुक्की के बीच कई मरीजों व तीमारदारों के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

जिले में मई की शुरुआत से ही भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालात ये है कि पिछले 10 दिनों से काफी संख्या में मरीज गर्मी की वजह से बीमार होकर यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों में से कुछ मरीजों को ड्रिप तक लगानी पड़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार मरीजों में लू के लक्षण नहीं मिल रहे है, लेकिन मौसमी बुखार के मरीज ज्यादा हैं। आमतौर पर 1200 से 1400 तक की रहने वाली ओपीडी में बृहस्पतिवार को 23 सौ से अधिक मरीज इलाज करने के लिए पहुंचे। ऐसे में यहां भीड़ इस कदर थी कि दवा लेने के लिए मरीजों व उनके तीमारदरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग बिना लाइन के दवा लेने का प्रयास करने लगे तो धक्कामुक्की के बीच उनकी कहासुनी भी हो गई।
विज्ञापन

-
हल्का भोजन करने की दी सलाह्र
राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि इन दिनों लोगों को हल्का भोजन करना चाहिए। साथ ही बाहरी चीजों को खाने में एहतियात बरतनी चाहिए। बाहरी चीजों के खाने की वजह से पेट संबंधित बीमारियों इन दिनों ज्यादा हो रही है। कोशिश करनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें और तरल पदार्थ ज्यादा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस समय करीब 23 सौ से 25 सौ के करीब मरीज आ रहे हैं। डॉक्टरों की ओर से मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज दिया जा रहा है। कोशिश है कि सभी मरीजों को समय से पर दवा उपलब्ध हो सके, इसके लिए अन्य स्टाफ भी तेजी से काम रहा है।
-धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed