फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

एलएफटी व एलाइजा टेस्ट मशीन खराब

Thu, 23 Jun 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में रखी मशीनें। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल में एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) और डेंगू की पुष्टि के लिए होने वाली एलाइजा जांच की मशीनें खराब हो गई हैं। ऐसे में लिवर संबंधी बीमारियों से परेशान लोगों की जांच और इलाज लटक रहा है तो एलाइजा जांच भी नहीं हो रही। हालांकि, अभी डेंगू का प्रकोप शुरू नहीं हुआ है लेकिन जिले में मलेरिया के रोगी मिलने लगे हैं। इधर, सीएमएस एलाइजा मशीन सही होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों के लिहाज से बदायूं संवेदनशील है। पिछले वर्ष जिले में रिकार्ड 471 डेंगू के रोगी मिले थे। काफी संख्या में लोगों की डेंगू से जान भी गई थी। अब तक जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की व्यवस्था नहीं थी, पिछले वर्ष ही यहां एलाइजा जांच की सुविधा शुरू हुई थी। इन दिनों एलाइजा जांच मशीन खराब पड़ी है। अब तक संदिग्ध डेंगू रोगियों की जांच शुरू नहीं हो सकी है। दूसरी ओर जिला अस्पताल में लिवर संबंधी बीमारी हेपेटाइटिस के इलाज की व्यवस्था पिछले महीनों शुरू हुई है। यहां एलएफटी की व्यवस्था है, लेकिन इन दिनों इस मशीन के भी खराब होने से लिवर संबंधी बीमारियों के शिकार लोगों की जांच नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

लिवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को इलाज से पहले जांच के लिए निजी पैथोलॉजी में फीस चुकानी पड़ रही है। गौर करने वाली बात यह है कि दो महीने के दौरान जिले में हेपेटाइटिस के 25 रोगी मिल चुके हैं, इनमें 19 रोगी जिला जेल में ही मिले हैं। लिवर संबंधी बीमारियों की जांच और इलाज न होने के कारण यहां समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज ने मांगीं मलेरिया जांच किटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज ने मलेरिया विभाग से मलेरिया की जांच में काम आने वाली जांच किटों की मांग की है। मेडिकल कॉलेज की मांग पर मलेरिया विभाग की ओर से एक हजार जांच किटें उपलब्ध करा दी गई हैं। दरअसल, राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास मलेरिया जांच की व्यवस्था नहीं है। जिला मच्छरजनित बीमारियों के लिहाज से हाईरिस्क है। शासन ने इस बार जिले को 3.70 लाख लोगों की जांच का लक्ष्य दिया है। अब तक करीब 22 हजार लोगों की मलेरिया जांच हो सकी है। इनमें 25 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को मलेरिया जांच किट उपलब्ध करा दी गई हैं।

-
एलएफटी मशीन पिछले दिनों खराब हुई थी। संबंधित फर्म को लिखा गया था उसे ठीक भी कराया गया था। अब फिर से कुछ समस्या आ रही है। एलाइजा जांच की सुविधा है और मशीन सही काम कर रही है। फिलहाल डेंगू का सीजन नहीं है। फिर भी, अगर यहां भी कोई समस्या है तो समय रहते उसे दूर कर लिया जाएगा।
-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed