फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

शासन ने कहा-मच्छर न फैला पाएं बीमारियां..बरतें सतर्कता

Mon, 20 Jun 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला मलेरिया कार्यालय। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में मच्छरजनित बीमारियों के प्रकोप के खतरे के बीच शासन सतर्क हो गया है। मलेरिया विभाग को अलर्ट जारी करते हुए अति संवेदनशील 165 गांवों में अतिरिक्त टीमों को लगाने का निर्देश दिया गया है। यह टीमें गांवों में जलभराव वाले स्थानों पर लगातार टेमोफॉस और डीडीटी का छिड़काव करेंगी।
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर बदायूं हाई रिस्क श्रेणी में शामिल है। 2019 में यहां मलेरिया के 20 हजार से ज्यादा रोगी मिले थे। पिछले वर्ष डेंगू के मामले में सभी रिकार्ड टूट गए। 2021 में यहां डेंगू के रिकार्ड 471 रोगी मिले। बड़ी संख्या में लोगों की जान भी गई। मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे के आधार पर जिले में 165 ऐसे गांव चिह्नित किए हैं जहां गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरजनित बीमारियां फैलने का ज्यादा खतरा है। इन गांवों में मलेरिया विभाग की टीमें लगातार टेमोफॉस और डीडीटी का छिड़काव कर रहीं हैं।
विज्ञापन

अब मानसून दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में गांवों में जलभराव की ज्यादा समस्या होगी। शासन ने भी इसे गंभीरता से लिया है। मलेरिया विभाग को गांवों में अतिरिक्त टीमें लगाकर दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गांवों में मलेरिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
3.70 लाख लोगों की जांच का लक्ष्य
मलेरिया विभाग की टीमों ने 2019 में 157248 लोगों की जांच की थी। इसमें 20339 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई। 2020 में 252547 लोगों की जांच में 11987 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई थी। हालांकि, 2021 में 157294 लोगों की जांच में 1665 लोगों को मलेरिया और 471 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई थी। 2022 में जिले को 3.70 लोगों की जांच का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है और 40 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है।

-
मलेरिया को लेकर विभाग सतर्क है। मानसून दस्तक दे चुका है। संवेदनशील गांवों में अतिरिक्त टीमें लगाकर लार्वा नाशक टेमोफॉस और मच्छर नाशक डीडीटी का छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होनें दें। शासन स्तर से जो भी निर्देश मिल रहे हैं उनका पालन किया जा रहा है।
-योगेश सारस्वत, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed