फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, जिले में दो और संक्रमित मिले

Mon, 20 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेजी से बढ़नेे लगी है। रविवार को दो और संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़ कर आठ हो गई है। नए मिले संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उनके परिवार समेत संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है। उझानी, जगत, मूसाझाग में संक्रमित मिलने के बाद अब शहर में दो संक्रमित मिले हैं। रविवार को मिले संक्रमितों को कांशीराम कॉलोनी और नवादा इलाके की दो महिलाएं शामिल हैं। दोनों की हालत सामान्य है। इनको होम क्वारंटीन किया गया है। इस बीच रविवार को जिले में 1600 से ज्यादा लोगों के अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच को भेजा गया है। सोमवार को रिपोर्ट आएगी। ट्रैक एंड ट्रेसिंग ऑफीसर कोविड- 19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिले संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद इनके संपर्क में आने वाले 16 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी संक्रमित होम क्वारंटीन है। किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed