{"_id":"628d2e1634d93a3e974ee3d0","slug":"health-badaun-news-bly486007376","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ और जलभराव, मलेरिया विभाग ने शहर में सात टीमें लगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ और जलभराव, मलेरिया विभाग ने शहर में सात टीमें लगाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार को झमाझम बारिश और मंगलवार तड़के तेज हवाओं के साथ बौछार ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन इसके साथ ही संक्रामक और मच्छरजनित बीमारियों फैलने का खतरा बढ़ गया है। शहर में तमाम स्थानों पर जलभराव, सड़कों पर कीचड़ के कारण लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच शहर को लेकर मलेरिया विभाग भी सतर्क हो गया है।
शहर में पनबड़िया, सुभाष चौक, आर्य समाज, तोताराम मार्केट, बाबूराम मार्केट, गांधी ग्राउंड, सकरी रोड, शहवाजपुर, नई सराय, पटियाली सराय, नई बस्ती, टिकटगंज आदि स्थानों पर जलभराव और सड़कों के दोनों ओर कीचड़ जमा है। जलभराव में मच्छरों का लार्वा पनपने और मलेरिया फैलने की आशंका के मद्देनजर मलेरिया विभाग ने शहर में सात टीमों को लगाया है। गांवों में जलभराव वाले स्थानों पर छिड़काव के लिए ब्लॉकों को टेमोफॉस उपलब्ध करा दी गई है।
मलेरिया निरीक्षक तनवीर यादव ने बताया कि शहर को अलग-अलग हिस्सों में बांट कर दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। लार्वा तलाश कर उसे नष्ट करने का काम भी किया जा रहा है। लोगों को भी चाहिए कि वह अपने घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें।