{"_id":"6285554ed6067a1d840fdf48","slug":"health-badaun-news-bly485327894","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की ओपीडी में दूसरे दिन भी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की ओपीडी में दूसरे दिन भी रही भीड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी लाइन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को दूसरे दिन भी लाइन लगी रहीं। बुधवार को पैथोलॉजी और एक्स-रे विभाग के साथ सीटी स्कैन कक्ष में भी रोगियों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में डॉक्टरों की कमी के बीच सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने भी बुधवार को रोगी देखे।
रविवार और सोमवार को अवकाश के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली थी। मंगलवार को ओपीडी पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक रोगियों की कतारें लगी रहीं। बुधवार को भी ओपीडी में सामान्य दिनों से ज्यादा रोगी पहुंचे। दरअसल, इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। अनियमित खान-पान के कारण पेट खराब हो रहा है। पेट संबंधी रोगियों में बच्चों की भी अच्छी संख्या है। पेट संबंधी रोगियों के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी में एलएफटी जांच लिख रहे हैं। इसके साथ ही त्वचा संबंधी रोगियों की भी अच्छी तादाद है।
डॉक्टरों ने मंगलवार को जिन रोगियों को जांच लिखीं वह बुधवार को जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे। ऐसे में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी विभाग में भी लाइन दिखीं। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बताया कि इन दिनों सामान्य दिनों से ज्यादा लोग ओपीडी पहुंच रहे हैं।