फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

गुस्सा ज्यादा आने लगा है...बीपी चेक कराइए

Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Health
डॉ सुरेश चंद्र नौगरिया , वरिष्ठ चिकित्सक।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अगर आपको गुस्सा ज्यादा आने लगा है तो गर्मी का मौसम समझकर अनदेखा न करें। यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण भी हो सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि गुस्सा आने का कारण हाई बीपी ही हो, लेकिन इसे नजरअंदाज करना गलत है। यह कहना है डॉक्टरों का, कि यदि बिना किसी वजह के गुस्सा या चिड़चिड़ापन होने लगा है तो बीपी जरूर चेक करा लेना चाहिए, नहीं तो यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

उच्च रक्तचाप आज के समय में एक कॉमन बीमारी बन गई है। दुनिया का हर पांचवा व्यक्ति इसका शिकार है। लोगों में हाइपरटेंशन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। दरअसल आज बिगड़ती जीवनशैली, अनियमित खानपान, व्यायाम के प्रति उदासीनता आदि ऐसे बहुत से कारण हैं जो हाई बीपी का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया बताते हैं कि बीपी दो प्रकार के होते हैं। पहला वह जिसके लक्षण रोगी में दिख जाते हैं और दूसरा वह जिसके लक्षण सामने नहीं दिखाई देते। थकान, सिरदर्द, अनिद्रा, गुस्सा आदि इस बीमारी के लक्षण हैं। वह बताते हैं कि हाई बीपी शरीर के किसी भी अंग पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। गुर्दा, आंख की रोशनी, दिल आदि अंग भी इससे प्रभावित होते हैं। ये रोगी को लकवे का शिकार भी बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऐसे नियंत्रित रखें ब्लडप्रेशर
- कम मात्रा में नमक खाएं।
- पोटेशियम की मात्रा बढ़ाई जानी चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए पोटेशियम एक आवश्यक पोषक तत्व है।
- रोजाना व्यायाम करें और धूम्रपान व मद्यपान छोड़ें
- संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल और ट्रांसफैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। साबुत अनाज का सेवन अधिक करना चाहिए।
- मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, रेड मीट का सेवन कम से कम करें।
-
ये भी हैं उपाय
- आयुर्वेद के जानकारों के अनुसार मेंथीदाना पाउडर सुबह-शाृ़म पानी के साथ लेने पर बीपी कंट्रोल होता है। अनार और टमाटर का जूस पीने से भी बीपी नियंत्रित होता है। चुकंदर और मूली को छीलकर इसका जूस बनाकर पियें। इससे बीपी नियंत्रण में रहता है। करेला और सहजन की सब्जी इसमें रामवाण का काम करती है।

-
हर व्यक्ति को नमक का प्रयोग कम करना चाहिए। प्रतिदिन तीन से पांच ग्राम तक नमक लिया जा सकता है। दरअसल लोग समझते हैं कि केवल खाने में ही नमक होता है लेकिन ऐसा नहीं है। हम दिन भर में जो भी चीज खाते हैं उनमें शामिल नमक भी इस मात्रा में शामिल है। इसके अलावा हर व्यक्ति को नियमित चेकअप जरूर कराते रहना चाहिए। लिपिड प्रोफाइल का चेकअप भी जरूरी है। इसके साथ ही अनियमित खानपान से बचना चाहिए।
-डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया, वरिष्ठ फिजीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed