{"_id":"6282a3883c34bf0cb638be88","slug":"health-badaun-news-bly4850845181","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन 2681 ने लगवाया टीका, 11 ने बूस्टर डोज ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन 2681 ने लगवाया टीका, 11 ने बूस्टर डोज ली
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल स्थित केंद्र पर टीका लगवाता बालक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मिशन इंद्रधनुष के बीच कोरोना टीकाकरण की थमी रफ्तार में अब तेजी आएगी। सोमवार को जिले में 118 स्थानों पर छुट्टी के दिन भी 2681 लोगों ने टीका लगवाया। मंगलवार से टीकाकरण में और भी तेजी आएगी।
सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश था। इस दौरान जिले में 118 स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए। यहां 11 लोगों ने बूस्टर डोज भी ली। सोमवार को कुल 2681 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 1340 ऐसे लोग हैं जिन्होंने दूसरा टीका लगवाया है। 12 से 14 वर्ष तक के 628 बच्चों और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 888 किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाया। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों में 15 लोगों ने टीका लगवाया।
नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि मई के पहले और दूसरे सप्ताह में मिशन इंद्रधनुष के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को सात बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा था। इस कारण कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कुछ कम थी। अब मिशन इंद्रधनुष पूरा हो गया है। इसके साथ ही कोरोना टीकाकरण पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।