{"_id":"62192a958b088d11f25bb6cf","slug":"health-badaun-news-bly4766064182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस कार्यालय के बाहर आधे घंटे तक फर्श पर तड़पती रही युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस कार्यालय के बाहर आधे घंटे तक फर्श पर तड़पती रही युवती
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
बदायूं में शुक्रवार को महिला अस्पताल में सीएमएस ऑफिस के बाहर तड़पती युवती। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रहीं। सोमवार को यहां एनएससीयू में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण नौ नवजात की जान पर बन आई थी। इसके बाद काफी हल्ला भी हुआ। व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया गया, लेकिन शुक्रवार को फिर ऐसी तस्वीर नजर आई जिससे साफ हो गया कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ है। एक युवती सीएमएस ऑफिस के बाहर फर्श पर काफी देर तड़पती रही।
विज्ञापन
बिल्सी के गांव सतेती निवासी रमेश की 21 वर्षीय बेटी रचना को पेट में दर्द की शिकायत थी। रचना अपनी मां कमलेश और ताई के साथ दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने जिला महिला अस्पताल पहुंची। यहां उसके पेट में फिर से तेज दर्द उठा और वह गश खाकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद करीब आधा घंटा तक रचना तड़पती रही। उसके साथ आई मां और ताई मदद की गुहार करते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। कमलेश इस दौरान दौड़-दौड़ कर डॉक्टरों के पास गईं और बेटी के बारे में बताया। इसके बाद भी न तो स्टाफ से और न ही कोई डॉक्टर अपने केबिन से बाहर निकला। रचना को कमलेश और उसकी ताई बेहोशी की हालत में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचीं। पूछने पर सीएमएस डॉ. रेखा रानी ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। पता कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।