{"_id":"62129259c0026347562ef1ca","slug":"health-badaun-news-bly4760947173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 27 लोग स्वस्थ, अब 14 सक्रिय संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 27 लोग स्वस्थ, अब 14 सक्रिय संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है। शनिवार को सक्रिय संक्रमितों की संख्या घट कर 50 से नीचे आई थी। रविवार को 27 और संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद संक्रिय संक्रमितों की संख्या घट कर 14 पर आ गई है। रविवार को चार नए संक्रमित भी मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से 1695 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट रविवार को आ गई। कुल चार संक्रमित मिले हैं। शहर के साथ अंबियापुर बिल्सी और बिसौली में एक-एक संक्रमित मिला है। रविवार को 27 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 14 रह गई है। इनमें 12 संक्रमित होम क्वारंटीन हैं। एक संक्रमित का एल-टू और एक का दूसरे जिले के अस्पताल में इलाज चल रहा है। कांट्रैक्टर एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड- 19 डॉ. रजनीश शर्मा शर्मा का कहना है कि जिला अब तेजी से कोरोना संक्रमण मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। नए मिलने वाले संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ्य होने वाले संक्रमितों की संख्या कई गुना ज्यादा है। तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं। कुछ सावधानी बरती जाए तो जल्द जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो जाएगा। संवाद