फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

158 लोग स्वस्थ, 46 नए संक्रमित मिले

Wed, 02 Feb 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Health
प्राइवेट बस स्टैंड के पास कोविड की जांच की गई।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में मंगलवार को कोरोना के 46 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 158 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 500 से नीचे बनी हुई है। पिछले दिनों संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के कारण रोगियों की संख्या एक हजार के पार हो गई थी। करीब एक सप्ताह से नए मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से आठ सौ से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। 46 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 387 हो गई है। इनमें 381 संक्रमित होम क्वारंटीन हैं, जबकि छह संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दो संक्रमित एल-टू अस्पताल में भर्ती हैं और चार का दूसरे जिलों में इलाज चल रहा है। मंगलवार को शहर में 11, उसावां में सात, दातागंज में छह, अलापुर में पांच संक्रमित मिले हैं। गांव-देहात के मुकाबले मंगलवार को शहर में मिले संक्रमितों के प्रतिशत में कुछ इजाफा हुआ है। नौ संक्रमित दूसरे जिलों के हैं।
विज्ञापन

कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 200 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में इनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं, एहतियातन इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। सभी की जांच रिपोर्ट बुधवार को आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed