{"_id":"61ba35072c8118239743086e","slug":"health-badaun-news-bly4693579118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नए वेरिएंट के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नए वेरिएंट के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
उझानी में कोरोना से बचाव को रैली निकालते एपीएम महाविद्यालय के स्टूडेंट्स। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। एपीएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के छात्र और छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए जागरूक किया।
रैली महाविद्यालय परिसर से बुधवार पूर्वाह्न शुरू हुई। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एमएसए अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली बाईपास होकर सरौरा समेत आसपास के इलाकों में भी पहुंची। कोरोना से बचाव के स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर निकले छात्र और छात्राओं ने रास्ते में लोगों को नए वेरिएंट से बचाव को लेकर सजग रहने का संदेश दिया। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि फिर अभी से मास्क लगाना शुरू कर दिया जाए।
इससे पहले निदेशक अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने एनएसएस के स्वयंसेवियों को टिप्स दिए। कहा कि अपने घरों के आसपास के लोगों को भी जागरूक किया जाए तो कोरोना का संक्रमण नहीं फैलेगा। इस मौके पर उप प्राचार्य शिशुपाल सिंह, चीफ प्रॉक्टर त्रिवेंद्र सिंह, आदर्शकांता, शुचि गुप्ता, जितेंद्र सिंह राणा, शालिनी शर्मा और महेशपाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद