फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

रैंकिंग में सुधार की उम्मीद, रविवार को भी टीकाकरण

Mon, 13 Dec 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Health
कोरोना का टीका लगवाती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रदेश स्तर पर कोरोना टीकाकरण में जिले की रैंक में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को भी जिले में 150 केंद्रों पर टीकाकरण किया। इस दौरान कुल 10400 लोगों को टीका लगाया गया। दरअसल, पिछले सप्ताह एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में जिला पिछड़ गया था। टॉप- 10 में शामिल हो चुका बदायूं फिसल कर प्रदेश स्तर पर 17 वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मी सात सूत्री मांगों को लेकर 29 नवंबर से हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद वे छह दिसंबर को काम पर लौटे थे। सात दिन तक हड़ताल का असर टीकाकरण पर पड़ा था। सोमवार 29 दिसंबर तक बदायूं प्रदेश स्तर पर रैकिंग में 10 वें स्थान पर था। सात दिन तक चली हड़ताल के कारण बदायूं रैंकिंग में फिसल कर 17 वें स्थान पर पहुंच गया। अब धीरे-धीरे टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है। प्रदेश स्तर पर रैंकिंग सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को अवकाश के दिन भी जिले में 150 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 10400 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 6500 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में स्वास्थ्य ने जिले में 403 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया था। इस दौरान जिले में कई दिन के बाद 29457 लोगों को टीका लगाया गया था। इनमें 47381 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया था। इससे रैंकिंग में कुछ सुधार हुआ है। प्रदेश स्तर पर नई रैंक अब सोमवार को जारी होगी। अधिकारियों का कहना है कि अब रैंक में अब तेजी से सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब दूसरी डोज लेने वालों की संख्या में होने लगा इजाफा
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के लिए अब तक ज्यादा संख्या में लोग पहुंच रहे थे। इसके मुकाबले दूसरी डोज लगवाने कम लोग पहुंच रहे थे, लेकिन अब दूसरी डोज के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को कुल 47381 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 29457 लोगों ने दूसरी डोज ली। रविवार को भी कुल 10400 लोगों में दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 65000 है।

-
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश स्तर पर जिले की रैंक गिर कर 17 वें पायदान पर पहुंच गई है। पिछले दिनों बदायूं ने टॉप-10 में जगह बना ली थी। हड़ताल खत्म होने के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। रैंक में सुधार के लिए रविवार को भी टीकाकरण किया गया। सोमवार को रैंक जारी होगी। उम्मीद है कि रैंकिंग में अच्छा सुधार होगा।
- डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed