फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

जीका के लिए अलर्ट जारी, बदायूं में भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने की तैयारियां

Sat, 13 Nov 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Health
राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में डेंगू का प्रकोप है। इस बीच कानपुर व अन्य जिलों में मिल रहे जीका वायरस के केस के बाद जारी हुए अलर्ट के साथ ही बदायूं में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मेडिकल कॉलेज में भी संभावित समस्या को लेकर तैयारी की जा रहीं हैं। हालांकि यहां केवल सैंपल लेकर बाहर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में जीका वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी ओर से प्राथमिक तैयारी शुरू कर दी है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहले से भी ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है ताकि जीका वायरस का कोई संदिग्ध मरीज मिलता है तो समय रहते उसका उपचार किया जा सके। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि संदिध मरीज मिलनेे पर उसका सैंपल लखनऊ या कानपुर लैब को जांच के लिए भेजा जाएगा, क्योंकि कॉलेज की लैब में इस वायरस की जांच संभव नहीं है। हालांकि संदिग्ध मरीज के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था यहां पर की गई है।
विज्ञापन

-
डेंगू मरीजों की संख्या हुई कम
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती डेंगू के मरीजों की संख्या 70 तक पहुंच गई थी। जो घटकर अब 24 रह गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि डेंगू के मरीज लगातार घट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जीका वायरस के लक्षण
-संक्रमित होने वाले मरीज के शरीर पर हल्के लाल निशान, बुखार, आंखों से पानी निकलने के साथ लाल हो जाना। बुखार का 5 से 7 दिन तक रहना।
-----
मच्छर से ही फैलता है जीका वायरस
-जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह वही मच्छर है जिसके काटने से चिकनगुनिया और डेंगू फैलता है। गर्भ ठहरने के दो तीन महीने में यदि कोई महिला इससे संक्रमित होती है तो उसके गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का विकास प्रभावित होता है। यह शरीर के तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed