फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

मेडिकल के नाम पर वसूली, मंत्री के हस्तक्षेप पर एक निलंबित

Wed, 10 Nov 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। जिला अस्पताल में मेडिकोलीगल रिपोर्ट के नाम पर लंबे समय से हो रही वसूली के मामले में नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता के हस्तक्षेप पर वसूली करने वाले एक माली को निलंबित किया गया है। निलंबित माली पर दो हजार रुपये वसूली का आरोप है। उसको सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लंबे समय से मेडिकोलीगल रिपोर्ट के नाम पर वसूली हो रही है। पिछले दिनों एक मामले में गलत मेडिकल रिपोर्ट की शिकायत युवा मंच अध्यक्ष जिया अंसारी ने शासन से की थी। इस मामले में शासन स्तर से जांच भी शुरू हो गई है। इसके बाद हाल ही में दिवाली पर उसावां में एक सात साल की बच्ची को आतिशबाजी के दौरान तमंचे से की गई फायरिंग में छर्रे लगे उसके मेडिकल में भी खेल किया गया। अस्पताल में लगातार हो रही वसूली की शिकायत नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता तक पहुंची थी।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री ने इसकी शिकायत जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम से की थी। इसके बाद सीएमएस ने वसूली के कुछ मामलों में जांच की तो प्रथम दृष्टया सुनील कुमार की भूमिका पाई गई। वह माली के पद पर तैनात है। सीएमएस ने उसको निलंबित करने के साथ मामले में जांच चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कप्तान सिंह को सौंप दी है। जांच में अगर उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिलते हैं तो बर्खास्तगी संबंधी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेडिकल रिपोर्ट के नाम पर वसूली संबंधी शिकायतें आ रहीं थीं। नगर विकास राज्यमंत्री ने मौखिक रूप से बताया था। उसके बाद जांच में माली पद पर तैनात सुनील कुमार की भूमिका पाई गई। मामले में कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।
-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed