{"_id":"6175ac9f4d7544627e3dd7c1","slug":"health-badaun-news-bly464017251","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 30 नए रोगी मिले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 30 नए रोगी मिले, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार को भी डेंगू के 30 नए रोगी मिले तो महिलाओं की मौत भी हुई। इनमें एक की डेंगू और एक की बुखार से मौत की बात सामने आई है।
मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 स्थानों पर कैंपों का आयोजन कर 297 लोगों की एलाइजा जांच की गई। इस दौरान 31 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई। गुलड़िया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के जगपाल की पत्नी कमलेश को एक सप्ताह से बुखार के चलते निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शाम करीब पांच बजे कमलेश की मौत हो गई।
बुखार से दूसरी मौत उझानी में हुई है। उझानी के मोहल्ला श्रीनारायणगंज की बुजुर्ग जयदेवी को चार दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को परिवारवालों ने इलाज के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार तड़के उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के घर में बेटा राजवीर, पुत्रवधू रंजना और नाती प्रतीक, नातिन प्रिया भी बुखार पीड़ित हैं। बसोमा में भी प्रधान के पति सत्येंद्र साहू के दो परिजन को बुखार आ गया। इन लोगों ने सीएचसी पर इलाज कराया। संवाद