फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

अब जिले में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, पांच प्लांट चालू

Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, डीएम, एस? - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना काल में जिले में कई लोग ऑक्सीजन की कमी से मौत का शिकार हो गए थे, अब ऐसा नहीं होगा। जिले में अब पांच ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। वहीं दो मंत्रियों, सांसद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल परिसर में शुभारंभ की औपचारिकता निभाई।
विज्ञापन

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी ओपी सिंह ने दोपहर के वक्त प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ किया। बीएल वर्मा ने कहा कि पीएम केयर्स फंड से जिले में यह दूसरा ऑक्सीजन प्लांट है। इससे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि अब अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल में उपचार को आने वाले मरीजों को चिकित्सीय सुविधा के साथ ही ऑक्सीजन की आवश्यकता मरीजों को भी यहीं पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

-
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो प्लांट हो चुके शुरू
कोरोनाकाल में कोविड सेंटर बनाए गए राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हुई थी। तब मुद्दा गरमाया तो सपा से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की पहल पर सपा के जनप्रतिनिधियों ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए अपनी निधि से धन दिया। सहसवान विधायक व अन्य जनप्रतिनधियों की निधि से मिले 93 लाख की लागत से एक प्लांट लग गया। इसके बाद शासन स्तर से भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया। दोनों प्लांटों की क्षमता एक-एक हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) है और दोनों ही संचालित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रुदायन और घटपुरी सीएचसी में भी ऑक्सीजन प्लांट
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर शासन प्रशासन काफी समय से तैयारी कर रहा है। इस क्रम में जिले के रुदायन, घटपुरी और आसफपुर सीएचसी में 30 बेड के कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। साथ ही रुदायन और घटपुरी सीएचसी पर 165 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। ये प्लांट चालू हो चुके हैं। इनसे देहात क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed