{"_id":"6148d61a8ebc3e1eed41018c","slug":"health-badaun-news-bly4602815148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया के 28 रोगी मिले दो में फैल्सीपेरम की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया के 28 रोगी मिले दो में फैल्सीपेरम की पुष्टि
विज्ञापन
मच्छरों का लार्वा नष्ट करती मलेरिया विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मलेरिया के नए रोगी लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस साल स्थिति काफी सामान्य है। सोमवार को भी जिले में 22 स्थानों पर हेल्थ कैंपों में बुखार पीड़ितों की जांच की गई। इसमें मलेरिया के 28 रोगी मिले। इनमें दो को फैल्सीपेरम की पुष्टि हुई है। अब तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
मलेरिया के लिहाज से जिले का सालारपुर, दातागंज, समरेर और जगत ब्लॉक संवेदनशील हैं। पिछले वर्ष यहां मलेरिया, फैल्सीपेरम और डेंगू का व्यापक प्रकोप था। ऐसे में इस वर्ष ज्यादा सतर्कता से काम लिया जा रहा है। मलेरिया प्रभावित ब्लॉकों में 39 टीमें काम कर रही हैं। इसके अलावा चार नेशनल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस की सेवाएं भी ली जा रही हैं। सोमवार को मलेरिया विभाग की टीमों ने जिले में 45 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया। इस दौरान 72 गांवों में मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। सालारपुर के गांवों में सबसे ज्यादा मलेरिया रोगी मिल रहे हैं। ऐसे में यहां ज्यादा टीमों को लगाया गया है। जगत के गांवों में भी मलेरिया का ज्यादा प्रकोप है। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। अब तक जिले में डेंगू का कोई रोगी नहीं मिला है। मलेरिया या फिर बुखार से कोई मौत भी नहीं हुई है। प्रभावित गांवों में लगातार हेल्थ कैंप लगाने के साथ दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। संवाद