{"_id":"613908d28ebc3ebeb708b775","slug":"health-badaun-news-bly4589845193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कहा-मलेरिया और बुखार से बचाव को सफाई रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कहा-मलेरिया और बुखार से बचाव को सफाई रखें
विज्ञापन
घटपुरी में ग्रामीणों से बात करतीं डीएम दीपा रंजन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मलेरिया और वायरल के जिले में तेजी से प्रसार के चलते बुधवार को डीएम दीपा रंजन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सैदपुर, बगरैन और गरगईया का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों से बात की। कहा कि मलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास सफाई रखें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को सही जानकारी दें।
डीएम ने निर्देश दिए कि तालाबों की सफाई कराएं और उनमें गंबूसिया मछली छोड़ी जाए। चिह्नित स्थानों पर ही कूड़ा डंप किया जाए और इधर-उधर न डालें। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बात की।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ज्वर रोग, डेंगू आदि की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम व बचाव के लिए अपने घर और आस-पास गंदगी न फैलने दें।
विज्ञापन
घरों में डीडीटी का छिड़काव व बाहर एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित होता रहे। बुखार की शिकायत होने पर तुरंत ही अपने पास के सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। गांव में आशा व आंगनबाड़ी का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र में बीमारियां बढ़ने न पाएं और इनको सही जानकारी उपलब्ध कराएं। ज्यादा से ज्यादा लोग मच्छरदानी का प्रयोग करें। कोविड-19 से बचाव के लिए सभी लोग जल्द टीकाकरण अवश्य कराएं। संवाद