फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

महाअभियान: 312 केंद्रों पर 60 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया गया टीका

Tue, 07 Sep 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। कोरोना टीकाकरण रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को जिले में 321 केंद्रों पर 60 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान चार हजार लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। मंगलवार को वैक्सीन की 15 हजार डोज की सप्लाई भी मिली है। इससे पहले महा अभियान के दौरान जिले में 26 अगस्त को रिकार्ड 56 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था।
विज्ञापन

जुलाई में वैक्सीन की किल्लत के कारण जिले में टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ रहा था, अगस्त में वैक्सीन की भरपूर सप्लाई मिल रही है।सोमवार को भी जिले में टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया। जिले को 70 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 60 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। रविवार को अवकाश के कारण टीकाकरण नहीं किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज लेने के लिए कम लोग आगे आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का फोकस अब दूसरी डोज पर है। दरअसल, दूसरी डोज लेने के लिए कम लोग आ रहे हैं। ऐसे में विशेष अभियान चलाकर दूसरी डोज दी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 60 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस समय दूसरी डोज पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। कोल्डचेन में भरपूर वैक्सीन है। -डॉ. असलम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed