{"_id":"612bdb428ebc3e5ad732f7fe","slug":"health-badaun-news-bly457915014","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने बंद कराया दवाओं का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने बंद कराया दवाओं का वितरण
विज्ञापन
उझानी के संजरपुर गांव में शिविर में मौजूद युवक से जानकारी करते भाजपा नेता। वायरल वीडियो
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। संजरपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल परिसर में निजी अस्पताल के अनुभवहीन कर्मियों के स्वास्थ्य शिविर लगाने और दवा बांटने का एक वीडियो वायरल हुआ है। कर्मचारियों के चिकित्सीय और अनुमति पत्र न दिखाने पर भाजपा नगर महामंत्री अशोक तोमर ने यहां दवाओं का वितरण बंद करवा दिया।
रविवार दिन में वीडियो वायरल हुआ। इसमें भाजपा के नगर महामंत्री अशोक तोमर और स्वास्थ्य शिविर में मौजूद युवक के बीच बातचीत है। जिसमें वह शिविर लगाने को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
इस संबंध में तोमर के अनुसार एक निजी अस्पताल के कर्मियों ने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। मरीजों को जो युवक देख रहा था, वह डॉक्टर नहीं था। साथ ही शिविर लगाने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग से अनुमति भी नहीं ली गई थी। इस पर उन्होंने दवाओं का वितरण रुकवा दिया। बहरहाल मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सनोज मिश्रा और सीएमओ कार्यालय तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
-------
भाजपा नेता के जरिए मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद गांव की आशा कार्यकर्ता को मौके पर भेजा गया पर तब तक निजी अस्पताल के कर्मचारी जा चुके थे। किसी ने भी गांव में शिविर लगाने की अनमुति ली थी।
- डॉ. सनोज मिश्रा, चिकित्साधीक्षक