फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

जच्चा-बच्चा की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Tue, 24 Aug 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। दो दिन पहले सिविल थाना लाइंस क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान शिशु की मौत हो गई थी। सोमवार को बरेली के अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। इस पर गुस्साए प्रसूता के परिवार वालों ने प्राइवेट अस्पताल में जाकर खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

मूसाझाग क्षेत्र के गांव बहोलिया निवासी राजीव ने 16 अगस्त को अपनी पत्नी बीना (30) को शहर में सिविल लाइंस क्षेत्र में अलापुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवारवालों का आरोप है कि अस्पताल में ऑपरेशन करके बच्चे का जन्म करा दिया, लेकिन दो दिन तक डॉक्टर मां का रक्तस्राव नहीं रोक सके। इससे बीना की और ज्यादा हालत बिगड़ गई। शनिवार को शिशु की मौत हो गई। इस बीच बीना की हालत बिगड़ती रही और अस्पताल वाले इलाज के नाम पर रुपये लेते रहे। रविवार को डॉक्टरों ने बीना का इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

इस पर परिवार वाले बीना को बरेली ले गए। वहां सोमवार को इलाज के दौरान बीना की मौत हो गई। शिशु के बाद प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजन सोमवार रात शहर के सिविल लाइंस स्थित उस अस्पताल पहुंचे जहां प्रसव हुआ था। अस्पताल में पहुंचे परिजन ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल वाले डर की वजह से इधर-उधर जाकर छिप गए। हालांकि कुछ देर बाद हंगामा करने वाले खुद ही लौट गए। उन्होंने अस्पताल के संचालक और डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। उनका कहना है कि वह मंगलवार को इस संबंध में तहरीर देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। पुलिस से मामले की जांच कराएंगे। तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई जरूर की जाएगी। वहीं सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर ने भी बताया कि उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। वह भी अस्पताल के पंजीकरण की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed