{"_id":"610457838ebc3eb2b262a25a","slug":"health-badaun-news-bly4548705117","type":"story","status":"publish","title_hn":"133 केंद्रों पर 13590 लोगों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
133 केंद्रों पर 13590 लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वैक्सीन की किल्लत कुछ कम होने के बाद एक बार फिर से शुक्रवार को जिले में रिकार्ड 13590 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 133 केंद्रों पर 1376 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। शुक्रवार को 6500 डोज वैक्सीन की सप्लाई मिली है।
जिले को प्रतिदिन 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। कई बार वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। कोल्डचेन में पर्याप्त वैक्सीन होने पर सोमवार को रिकार्ड 13044 लोगों को टीका लगाया गया था। मंगलवार को वैक्सीन की कमी के कारण 3052 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। इसके बाद बुधवार को फिर से टीकाकरण ने रफ्तार बुधवार को 9042 लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को फिर से वैक्सीन की कमी ने टीकाकरण की रफ्तार कम कर दी। इस दौरान जिले में सिर्फ 2688 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को वैक्सीन की सप्लाई मिलने के बाद शुक्रवार को जिले में रिकार्ड 13590 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शनिवार को भी टीकाकरण होगा। शुक्रवार को जिले को वैक्सीन की 6500 डोज की सप्लाई मिली है।
सैदपुर में 12 केंद्रों पर 1107 लोगों ने लगवाया टीका
सैदपुर। सीएचसी के तहत आने वाले 12 केंद्रों पर शुक्रवार को 1107 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। बीपीएम डॉ. मोहम्मद ओवैस अली ने बताया कि किसी भी स्थान पर टीकाकरण को लेकर कोई समस्या सामने नहीं आई। ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी भी शुक्रवार को टीकाकरण कराने पहुंचीं। उन्होंने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। इधर, वजीरगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, बगरैन मंडल अध्यक्ष लालू सिंह, भाजपा नेता अखिलेश्वर दयाल सक्सेना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फिरासत हुसैन, डॉ. फरहा नाज परवीन, शिवम सिंह, अंबुज सिंह आदि ने भी टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में 133 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। इस दौरान 13590 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया। 1376 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज दी। शनिवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। -डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ/ नोडल अधिकारी टीकाकरण