{"_id":"6104557b8ebc3e5852264400","slug":"health-badaun-news-bly454868593","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाई-बहन आए डायरिया की चपेट में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भाई-बहन आए डायरिया की चपेट में एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। कस्बे की भुर्जी कॉलोनी में डायरिया ने दस्तक दे दी है। एक ही परिवार के तीन भाई-बहन डायरिया की चपेट में आ गए। इनमें शुक्रवार शाम एक की मौत हो गई। दो का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। कॉलोनी में कुछ अन्य लोग भी बीमार बताए जा रहे हैं।
दहगवां की भुर्जी कॉलोनी निवासी अली मोहम्मद की सात वर्षीय बेटी नाजरीन, आयशा और बेटा मुनीर को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिवार वाले तीनों बच्चों को निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर ने इनको डायरिया होने की बात कही थी। शुक्रवार को नाजरीन की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। मुनीर और आयशा का इलाज चल रहा है। कॉलोनी के कुछ अन्य भी लोग भी बीमार बताए जा रहे हैं। हालांकि, कोई भी दवा लेने अब तक सीएचसी नहीं पहुंचा है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश ने बताया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। भुर्जी कॉलोनी से कोई भी डायरिया पीड़ित अस्पताल नहीं आया है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं और व्यवस्थाएं हैं।