फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

बिसौली के बीपीएम ने डीसीपीएम के खिलाफ मोर्चा खोला, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 30 Jan 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह से उलझकर फंसे डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (डीसीपीएम) अरविंद राना की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब बिसौली के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) ने राना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नई शिकायत करते हुए उन्होंने पुरानी शिकायतों पर अब तक जांच पूरी न होने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने डीसीपीएम अरविंद राना की शिकायत शासन स्तर से कर उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। कई महीने से डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम) की जिम्मेदारी भी अरविंद राना संभाल रहे हैं। राना पर लगे भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में सहयोग न देने का आरोप है। एडी हेल्थ डॉ. राकेश दुबे की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की कमेटी को पांच फरवरी तक जांच पूरी करनी है। इस बीच बिसौली के बीपीएम कौशल शर्मा ने भी राना पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्होंने राना के खिलाफ 11 मार्च 2019 में शिकायत की थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 21 मई 2019 को अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति से शिकायत की, अध्यक्ष की ओर से जांच का आदेश दिया गया। जांच के संबंध में एसीएमओ आरसीएच डॉ. प्रमोद कुमार ने उनसे एक बार बात भी की। अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। बीपीएम ने राना के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कई और बीपीएम भी राना के खिलाफ आने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed