{"_id":"5dbc45008ebc3e93da78a1b7","slug":"health-badaun-news-bly382335344","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों को थमाया सेवा समाप्ति का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों को थमाया सेवा समाप्ति का नोटिस
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मचारियों को विभाग की ओर से सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में अफरातफरी है। उन्होंने शुक्रवार को डीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर संविदा बरकरार रखने की मांग की। वहीं सीएमएस ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की एक माह की सेवाएं और बढ़ा दी गई हैं।
शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे जिला अस्पताल के संविदा कर्मचारियों ने बताया कि 31 अक्तूबर को उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। इससे पहले उन्हें बताया गया था कि उनकी सेवाएं सिर्फ 31 अक्तूबर तक रहेंगी। उसके बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। अक्तूबर माह की आखिरी तारीख को उन्हें नोटिस दे दिया गया। इससे उनकी नौकरी खत्म हो गई है। अस्पताल में एमआरडी क्लर्क, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, स्टोर कीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्लंबर, कहार, मोर्चरी अटेंडेंट, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोमेट्रिक, ऑप्टोमेट्रिक, कुक, वार्ड आया और वार्ड ब्वाय आदि पदों पर करीब 60 कर्मचारी कार्यरत हैं। संविदा कर्मचारियों ने डीएम के अलावा सीएमओ को भी ज्ञापन देकर संविदा बढ़ाने की मांग की। इधर, सीएमएस ने कहा है कि सभी कर्मचारियों की एक माह और सेवाएं बढ़ा दी गई हैं। नॉन टेक्नीकल स्टॉफ की सेवाएं अभी मार्च तक रहने की उम्मीद है। फिर भी कर्मचारियों को खुशी नहीं है। उन्होंने हमेशा के लिए सेवाएं बढ़ाने की मांग की है।
आज सुबह मेरे पास मेल आ गया था। जो नॉन टेक्नीशियन स्टाफ है उनकी सेवाएं बिल्कुल समाप्त होंगी। फिलहाल सभी एक माह तक कार्य करेंगे। बाकी टेक्नीकल स्टाफ जैसे स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन की सेवाएं अभी मार्च तक हैं।
विज्ञापन
-डॉ. भारत भूषण पुष्कर, सीएमएस जिला अस्पताल