{"_id":"5da4b2e38ebc3e014f25f1de","slug":"health-badaun-news-bly380200690","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरमई के प्रधान का पूरा परिवार बुखार की चपेट में, जिला अस्पताल में इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरमई के प्रधान का पूरा परिवार बुखार की चपेट में, जिला अस्पताल में इलाज शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। मानकपुर और देवरमई पूर्वी में बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों गांवों में सोमवार को डिप्टी सीएमओ अनवर के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम भी पहुंची। मौके पर ही मरीजों का इलाज किया गया। देवरमई के प्रधान अहिवरन सिंह का तो पूरा परिवार ही बुखार की चपेट में आ गया है। उनके परिवार के नौ सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवरमई पूर्वी के प्रधान अहिवरन सिंह के भतीजे विद्याराम की बुखार से तीन दिन पहले मौत हो चुकी है। मृतक के भाई देशराज का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को बुखार से विद्याराम की पत्नी सुनीता की भी हालत बिगड़ गई। सुनीता के अलावा प्रधान के पुत्र और पुत्रियों में यशपाल, रेनू और आशीष समेत परिवार के चेतन पुत्र किशनपाल, शीला पुत्री किशनपाल, प्रीति पुत्री तोताराम समेत नौ सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मानकपुर में भी बुखार के मरीज कम नहीं हो रहे हैं। मानकपुर निवासी खालिद की पिछले सप्ताह मौत हो चुकी है। इस बीच, सोमवार को दोनों गांवों में हकीकत का पता लगाने के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. अनवर भी पहुंचे। चिकित्साधीक्षक महेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में चार टीमों ने मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। मलेरिया का कोई मरीज सामने नहीं आया है। बुखार के मरीजों का मौके पर ही इलाज किया गया।