{"_id":"675dd27235d8484d080146a4","slug":"headmaster-named-in-assault-on-teacher-badaun-news-c-123-1-sbly1035-130998-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अध्यापक से मारपीट करने में प्रधानाध्यापक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अध्यापक से मारपीट करने में प्रधानाध्यापक नामजद
विज्ञापन
उझानी। रौली के कंपोजिट विद्यालय के अध्यापक ने प्रधानाध्यापक पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गद्दीटोला मोहल्ले के कृष्णा कॉलोनी निवासी अध्यापक राहुल कुमार तायल की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि 9 दिसंबर को प्रभारी प्रधानाध्यापक भजनलाल शाक्य ने पूर्वाह्न 11 बजे बच्चों को कक्षा से बाहर बुला लिया। आरोप है कि तायल ने जब प्रभारी प्रधानाध्यापक का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। उन पर कुर्सियों से भी हमला कर दिया गया। लात-घूंसों से भी पीटा गया। हमले में तायल घायल हो गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
रिपोर्ट में तायल ने यह भी कहा है कि उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक की शिकायत विभागीय अफसरों से की, लेकिन उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक इससे पहले भी इसी तरह से झगड़ा करते रहे हैं। इसके बाद अध्यापक तायल ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।