{"_id":"575463ef4f1c1b2a461092b1","slug":"he-party-submitted-a-memorandum-on-the-law-and-order-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल कानून व्यवस्था पर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल कानून व्यवस्था पर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर रविवार को भी भाजपाई सड़क पर उतरे। राज्यपाल के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
इससे पहले भाजपाई पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के आवास पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। हरीश शाक्य ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मथुरा कांड सरकार की नाकामी का उदाहरण है। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि माफियाओं को सत्ता का संरक्षण हासिल है। जिले में सपा नेताओं के संरक्षण में अवैध खनन और पशु तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने का कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक दश सिंधु शंखधार, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने मथुरा कांड की निंदा की। बाद में भाजपाइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर उमेश राठौर, धीरेंद्र यादव, सत्यवीर सिंह, रविंद्रपाल सिंह, राजीव गुप्ता, दुर्गेश, आरएसपाल, राणा प्रताप, विवेक राठी, अरुण कुमार, धर्मेंद्र शाक्य, राहुल शंखधार, सुधीर श्रीवास्तव आदि रहे।