फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   He married the second time leaving his wife and children homeless

Budaun News: किसानों को निशुल्क मिले बिजली, आयोग गठित होने से होगा उत्थान

Sun, 06 Apr 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
He married the second time leaving his wife and children homeless
उझानी में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
उझानी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने यहां आकर किसानों के हित की आवाज बुलंद की। उन्होंने बिजली और रेल समेत कई विभागों के निजीकरण की कोशिशों पर सरकार को घेरा। कहा- किसानों को बिजली फ्री दी जाए। किसान आयोग गठित करने की दिशा में सरकार को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने रविवार दोपहर यहां आकर अतुल तोमर को यूनियन का बदायूं जिले का अध्यक्ष घोषित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के हक को लेकर कहा कि उन्होंने अन्याय करने वालों को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया है। किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

बोले- किसानों के हक की आवाज उन्होंने राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी उठाई थी। प्रधानमंत्री से कहा था कि किसान आयोग गठित कर दीजिए, किसान आर्थिक रूप से सक्षम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आंदोलन और धरना- प्रदर्शन के दौरान शहीद किसानों को दो करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा। सेना के शहीद जवानों के आश्रितों को पांच करोड़ और अगर मीडिया कर्मी अपना कर्तव्य पूरा करते समय शहीद होता है तो उन्हें भी एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाले ही देश पर राज करेगा। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अतुल तोमर, भाजपा नेता उमेश राठौर, रवि प्रताप सिंह, मुकेश तोमर, दुष्यंत शर्मा, विनय कुमार और अंकित चौहान आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed