{"_id":"66b25c5a9e41bb3f1b019f0f","slug":"hariyali-teej-today-shopping-done-in-abundance-badaun-news-c-123-1-sbly1001-123714-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हरियाली तीज आज, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हरियाली तीज आज, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन
कॉस्मेटिक की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
बदायूं। हरियाली तीज त्योहार की तैयारियों को लेकर बाजार गुलजार दिखे। महिलाओं ने खूब खरीदारी की। चूड़ियों की दुकानों से लेकर शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी। घर की साफ-सफाई की गई। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाई। तीज पर घरों में पकवान बनाने के लिए दुकानों पर भी भीड़ दिखी।
हरियाली तीज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। बाजार में मंगलवार को हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। व्रत रखकर सजने संवरने के लिए महिलाएं साड़ी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचीं। हरे और पीले रंग की साड़ी खरीदने का क्रेज ज्यादा देखने को मिला। दुकानदारों ने महिलाओं की पसंद के हिसाब से दुकानों पर साड़ियों का स्टॉक पहले ही रख लिया था।
महिलाओं की खरीदारी को लेकर बाजार मंगलवार की देर शाम तक खुले रहे। भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान देखने के मिली। इधर, मेहंदी लगाने वाले महेश ने बताया कि मेहंदी लगाने की कीमत हथेली, कलाई और कोहनी तक के स्थान पर निर्भर करती है। तीज पर राधा-कृष्ण के स्केच के साथ झूला और फूल पत्तियों वाला डिजाइन ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सोनी ने हाथों के साथ पैरों पर भी मेहंदी लगवाई है। उन्होंने हथेली पर राधा-कृष्ण बनवाया है।
विज्ञापन
सौंदर्य प्रसाधन भी खूब बिका
बिना सौंदर्य प्रसाधन के सुंदरता अधूरी लगती है। ऐसे में महिलाओं ने नेल पाॅलिस से लेकर बिंदी, लिपस्टिक और चूड़ियां भी खूब पसंद कीं। इसमें हरे रंग की चूड़ियों की अधिक मांग रही। हरे रंग की साड़ियों के साथ हरे रंग की चूड़ियां, हरे रंग की नेल पॉलिस की मैचिंग की मांग रही। साथ ही महिलाओं में मेकअप को लेकर खास क्रेज रहा। सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में सिलीकान, एयर ब्रश, एचडी मेकअप खास पसंद किए।