{"_id":"57604e424f1c1beb7111b784","slug":"har-har-gange-gunje-from-dussehra-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर हर-हर गंगे से गूंजे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर हर-हर गंगे से गूंजे घाट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछला में जुटे दो लाख से अधिक श्रद्धालु, आस्था की डुबकी लगाई
बच्चों के मुंडन संस्कार कराए, दोपहर तक चला हवन-पूजन का दौर
बुधवार को भी होगा दशहरा का स्नान, सुदूर जिलों से पहुंचेंगे स्नानार्थी
जेठ के दशहरा पर मंगलवार को कछला में आस्था का सैलाब उमड़ा। दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। हालांकि दशहरा का स्नान बुधवार को भी होगा, लेकिन पहले दिन करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बदायूं और कासगंज जिले के छोर पर प्रत्येक घाट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजता रहा।
गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला यूं तो एक दिन पहले सोमवार शाम से ही शुरू हो गया, लेकिन मंगलवार तड़के करीब पांच बजे से स्नानार्थियों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा। सर्वाधिक भीड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाटों पर रही। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। घाट पर ही हवन-पूजन कराए गए। हवन-पूजन के बाद संत-महात्माओं और दान-दक्षिणा भेंट की। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए।
दोपहर बाद तक चले गंगा स्नान के दौर के बीच ही महिलाओं ने घाट पर संकीर्तन किया। देहात क्षेत्र की महिलाएं तो ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंगलगीत गाते हुए घाट पर पहुंची थीं। बच्चों ने घाट पर ही लगे मेला में मौजूद मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने मीना बाजार की में घरेलू सामान की खरीदारी की। मेला कछला में सहसवान रोड परड भी लगा। सर्वाधिक भीडभाड़ सहसवान रोड वाले मेला में ही रही।
विज्ञापन
-----
पुल के पास जाम में दो घंटा तक फंसे रहे वाहन
उझानी। दशहरा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से पुल के पास पुलिस चौकी से लेकर कछला चौराहे तक करीब दो घंटा जाम का माहौल बना रहा। जाम की शुरूआत प्रात: नौ बजे पुलिस चौकी के सामने से हुई। डग्गामार वाहनों के बेतरतीब खड़ कर दिए जाने से ट्रक और रोडवेज बसें फंस गईं। पुलिस और पीएसी के जवानों को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ा। पूर्वाह्न में पुलिस ने डग्गामार वाहन चालकों को खदेड़ कर आवागमन सुचारू कराया।
-----
काम आई पुलिस-प्रशासन की सतर्कता
उझानी। डीएम सीपी त्रिपाठी और एसएसपी सुनील सक्सेना ने एक दिन पहले कछला गंगाघाट पर पहुंचकर मातहतों के जरिए जिस तरह से व्यवस्थाएं कराई, वह श्रद्धालुओं के लिए मुफीद साबित हुईं। एसडीएम सदर जंगबहादुर यादव, सीओ जेएस पाटनी के साथ ईओ राजकुमार ने मंगलवार को अपराह्न तक घाट परम रहकर व्यवस्थाओं को परखते रहे। राजस्व निरीक्षक जुगेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल ओमाबू नागेंद्र के साथ 24 लेखपालों के साथ ट्रेनियों को भी घाटों पर लगाया गया था। आठवीं वाहिनी पीएसी के दो स्टीमर भी गंगा में गश्त पर रहे। महिला थाने की इंचार्ज समेत आसपास थानों के पुलिस फोर्स को भी ड्यूटी पर लगाया गया था।