फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Har Har Gange coined by POUSH Purnima Ganga Ghat

पौष पूर्णिमा पर हर-हर गंगे से गूंजा गंगाघाट

Sun, 24 Jan 2016 11:30 PM IST
उझानी/कछला।
उझानी/कछला। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Har Har Gange coined by POUSH Purnima Ganga Ghat
पौष पूर्णिमा पर रविवार को गंगाघाट आस्था से सराबोर नजर आया। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर भागीरथी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। गंगाघाट हर-हर गंगे से गूंजता रहा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बाद भी गंगाघाट पर रविवार तड़के से स्नानार्थियों के पहुंचने को सिलसिला शुरू हो गया, जो पूर्वाह्न तक आस्था के सैलाब के रूप में नजर आने लगा। घाट पर जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद सूर्यदेव की अर्चना करते हुए अर्घ्य भी अर्पित किया। घाट पर शिव का गुणगान करते हुए महिलाओं ने संकीर्तन किया। दोपहर बाद तक स्नान का दौर चला। आश्रमों में भी खासी भीड़ रही। स्नानार्थियों ने पूजा-अर्चना के बाद साधु-संतों को दक्षिणा अर्पित की।
विज्ञापन

बता दें कि पौष पूर्णिमा के अगले दिन से माघ मास का आगाज हो जाता है। पूरे माघ मास में कल्पवास का भी विशेष महत्व होता है। कल्पवास के लिए सपत्नीक पहुंचे कासगंज में सोरों बजरिया के निवासी रामफल ने बताया कि वह घाट पर ही रहकर प्रत्येक दिन सुबह में स्नान-ध्यान कर पुण्य अर्जित करेगा। रामफल की तरह की आसपास इलाके से कई अन्य लोग भी कल्पवास के लिए घाट पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष ने देखीं व्यवस्थाएं
उझानी। गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कछला नगर पंचायत प्रशासन ने इस बार बेहतर इंतजाम करने का दावा किया था। व्यवस्थाओं को परखने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पादेवी लौनिया चौहान खुद ही घाट पर पहुंची। उन्होंने महिलाओं के लिए भी अलग से इंतजाम कराए। तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक जुगेंद्र सिंह यादव और लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने नाव लगवाकर निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed