फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hanuman Chalisa was opposed, police brought peace

Budaun News: हनुमान चालीसा का हुआ विरोध, पुलिस ने कराया शांत

Tue, 12 Aug 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa was opposed, police brought peace
बदायूं। बिसौली कोतवाली के ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर में शनिवार रात हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पहुंचे कथित तौर पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तेज साउंड को लेकर विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब नौ बजे विनय प्रताप सिंह व उनके सहयोगी प्रत्येक शनिवार की तरह वाद्य यंत्रों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही करीब दर्जनभर लोग पहुंचकर विरोध जताने लगे। जो अपने को भीम आर्मी का कार्यकर्ता बता रहे थे। उन्होंने तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने का विरोध किया। विनय पक्ष ने डायल 112 पर सूचना दी, उसके बाद पीआरबी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न कराया। इधर, हिंदू संगठनों ने धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा। वहीं, करणी सेना के लोगों ने दूसरे पक्ष पर एससी-एसटी एक्ट में झूठा फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में पूर्ण शांति है, फिर भी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed