फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hakim, the main accused in Bankelal murder case, arrested

Budaun News: बांकेलाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाकिम गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2024 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hakim, the main accused in Bankelal murder case, arrested
कुंवरगांव। बिहारी की गौटिया के मुकद्दम उर्फ बांकेलाल हत्याकांड में शुक्रवार दोपहर मुख्य हत्यारोपी हाकिम पकड़ा गया। वह 12 फरवरी से फरार था। 21 फरवरी को उसके तीन साथी पकड़े गए थे लेकिन हाकिम का कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन

मुकद्दम उर्फ बांकेलाल की हत्या 12 फरवरी की रात उसके ट्यूबवेल के सामने कर दी गई थी। उसके परिवार वालों का कहना था कि मुकद्दम फसल की रखवाली करने गए थे। जब वह सुबह तक घर नहीं आए तो उनके परिवार के बच्चे खेत पर पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा मिला था। इसमें मुकद्दम के भाई राजपाल ने अपने गांव के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस की छानबीन में चारो आरोपी निर्दोष निकले।
विज्ञापन

इसमें मुख्य आरोपी गांव का हाकिम निकला था। उसने सुपारी देकर भैंसामई निवासी फाजिल, कैली निवासी पूजा और दुगरैया निवासी जाबिर से उसकी हत्या कराई थी। योजना के तहत पूजा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था और मिलने के बहाने उसे ट्यूबवेल पर बुलाया गया था। वहीं फाजिल और जाबिर ने पहुंचकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाकिम बहुत शातिर है। उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर राजेेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बांकेलाल का हत्यारोपी हाकिम शुक्रवार दोपहर दुगरैया शराब की दुकान के नजदीक देखा गया था। इसकी सूचना पर उन्होंने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर दी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed