फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hadsa

कार ने बाइक को मारी टक्कर, बहनोई की मौत, साला घायल

Fri, 08 Nov 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
hadsa
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झुकसा और वौरा के बीच गुरुवार शाम एक कार ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी, जिसमें बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत देखकर बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रुदैली निवासी रामबहादुर (32) पुत्र सोनपाल और उसका साला अनेकपाल (28) पुत्र दयाराम निवासी धीरपुर गुरुवार शाम बाइक से टेंपो की किस्त जमा करने बरेली जा रहे थे। उस समय दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि दोनों साले-बहनोई झुकसा और वौरा के बीच पहुंचे थे कि तभी सामने आई एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले दोनों घायलों को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में बहनोई रामबहादुर की मौत हो गई। परिजन उसके शव को वापस ले आए। बाद में पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया, जबकि घायल अनेकपाल को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed