फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   haadsa

गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर कुचल गया युवक, मौत

Thu, 27 Feb 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
haadsa
बदायूं/बिसौली। बुधवार देर शाम बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे जा गिरा और उसी से कुचलकर उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वह बगैर पोस्टमार्टम के शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन

संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम मंडनपुर निवासी ओमप्रकाश (30) पुत्र भानू बुधवार देर शाम अपने चाचा अनूप शर्मा के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लादकर यदु शुगर मिल आ रहा था। बताते हैं कि ट्रैक्टर उसके चाचा चला रहे थे। रानेट चौराहे के पास पहुंचते ही कुछ बच्चे ट्रॉली में पीछे से गन्ना खींचने लगे। इससे ओमप्रकाश ट्राली के ऊपर चढ़ गया और बच्चों को भगा दिया। उस वक्त ट्रैक्टर चल रहा था। ट्राली से उतरकर ट्रैक्टर पर बैठने की कोशिश में अचानक ओमप्रकाश का पैर फिसल गया। वह ट्रॉली के नीचे जा गिरा और पहियों से कुचलकर उसकी मौत हो गई। ये देखकर अनूप शर्मा के होश उड़ गए। उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी। जिससे परिवार मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वह शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed