फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gym operator hanged himself to death

जिम संचालक ने फंदे से लटककर जान दी

Mon, 31 Oct 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gym operator hanged himself to death
मृतक आकाश राठौर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के शहबाजपुर मोहल्ले में 35 वर्षीय जिम संचालक आकाश राठौर ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वाले उसे नाश्ता देने पहुंचे तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। उसके शव को दरवाजा तोड़कर निकाला गया। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर का मूल निवासी आकाश राठौर उर्फ बंटी पुत्र महेश्वर सिंह कई साल से शहर के शहबाजपुर मोहल्ले में अपने दूसरे मकान में रह रहा था। वह छह सड़का के नजदीक अपनी जिम चलाता था। कुछ माह से उसकी जिम बंद है। तब से आकाश खाली था। परिवार वालों के मुताबिक वह मकान के निचले हिस्से में रहता था। कुछ समय से वह शराब भी पीने लगा था। शनिवार रात भी वह शराब पीकर सोया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह उसकी भाभी चाय-नाश्ता देने आई तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज लगाने के बावजूद कोई उत्तर नहीं आया तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों को बुलाया। फिर कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव डिश की केबल के बने फंदे से लटका हुआ था। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। युवक दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। अभी आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed