फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gutkha landed in Bareilly's Bisharatganj, report on pickup owner

Budaun News: बरेली के बिशारतगंज में उतरा था गुटखा, पिकअप मालिक पर रिपोर्ट

Sat, 25 Mar 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gutkha landed in Bareilly's Bisharatganj, report on pickup owner
उझानी/बरेली। पिछले दिनों कानुपर से उत्तराखंड के लिए पिकअप में लोड एक कंपनी के गुटखा की बोरियों का सुराग लग गया है। गुटखा पिकअप मालिक ने बरेली के बिशारतगंज और सहसवान क्षेत्र में ठिकाने लगाया था। व्यापारी ने पिकअप मालिक सोम कुमार उर्फ टीटू के खिलाफ बिशारतगंज थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उझानी के भदवारगंज मोहल्ला निवासी व्यापारी अंकुर बंसल ने गुटखा की 30 बोरियां कानपुर से उत्तराखंड में दो स्थानों और मुरादाबाद के लिए पिकअप में 19 मार्च को लोड कराई थीं। अगले दिन तक पिकअप उझानी नहीं आई तो व्यापारी ने पिकअप मालिक बहादुरगंज मोहल्ला निवासी सोम कुमार उर्फ टीटू से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद व्यापारी ने उझानी पुलिस से शिकायत की। बृहस्पतिवार सुबह व्यापारी को पिकअप बरेली के बिशारतगंज के मझगवां में अनलोड किए जाने की जानकारी हुई। व्यापारी ने बिशारतगंज थाने में टीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिशारतगंज पुलिस ने एक गोदाम में दबिश दे खुटखा की 45 बोरियां बरामद कर ली थीं। बिशारतगंज के अलावा गुटखा की कुछ बोरियां सहसवान क्षेत्र में भी अनलोड की गई है। बिशारतगंज पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार दोपहर बहादुरगंज मोहल्ले में जांच करने पहुंची। पुलिस ने व्यापारी से भी पूछताछ की।

आरोपी ने खाई चूहा मार दवा, अस्पताल में भर्ती
- पिकअप मालिक सोम कुमार उर्फ टूटी की हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार देर शाम उसे जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर हालत में सुधार के बाद टीटू के बयान ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया। उसने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे उझानी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। बिशारतगंज पुलिस के जरिये व्यापारी ने उस पर दबाव बनाने की कोशिश की। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है, इसलिए वह चूूहा मार दवा की पुड़िया लेकर थाने गया। पूछता से पहले ही उसने पुड़िया गटक ली। उलटियां हुईं तो पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। टीटू ने व्यापारी पर टैक्स चोरी कराने का आरोप लगाया है। बताया कि उसने रिश्तेदार के गोदाम में माल इसलिए रखवा दिया था कि व्यापारी किराये की पुरानी उधारी चुका देगा।

- टीटू के खिलाफ बरेली के बिशारतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज है। व्यापारी की सूचना पर उसे बृहस्पतिवार को कोतवाली बुलाया गया था। इसके बाद परिजन उसे यह कहते हुए अपनी सुपुर्दगी में ले गए कि जरूरत पड़ने पर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। वह नाटक कर चुका है। मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, उझानी

उझानी निवासी अंकुर बंसल की ओर उसके कस्बे के बहादुरगंज मोहल्ला निवासी सोम कुमार उर्फ टीटू के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। टीटू बीमार बताया गया है। वह कहां है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शितांशु शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, बिशारतगंज (बरेली)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed