फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guruji will visit children's homes to increase attendance in schools

Budaun News: स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए बच्चों के घर जाएंगे गुरुजी

Fri, 20 Sep 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Guruji will visit children's homes to increase attendance in schools
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति को देखते हुए शासन ने शिक्षकों को डोर टू डोर अभियान चलाकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ जिले में 2155 स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में करीब सवा तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पंजीकृत छात्राओं में से महज 40 से 50 प्रतिशत ही छात्र-छात्राएं लगातार स्कूल आ रहे हैं, शेष का कभी-कभार ही स्कूल आना होता है। शासन स्तर से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ऐसे में इनकी संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की सख्ती को देख इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया है। बीएसए ने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह घर-घर जाकर अभिभावकों से बात करें और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। ताकि स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 प्रधानाध्यापकों का रोका गया था वेतन
जिले में परिषदीय स्कूलों की स्थिति अच्छी नहीं थी। इसकी वजह से सितंबर की शुरूआत में प्रदेश में जिले का 71वां स्थान था। इसको ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने 44 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले 18 प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया था।


बीईओ समेत प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह छात्र-छात्राओं की संख्या को बढ़ाएं। शिक्षक घर-घर जाएं और अभिभावकों से बातचीत कर छात्र-छात्राओं को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। -वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed