फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guruganv will be celebrated Guru Purnima

गुरुगांव में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

Thu, 30 Jul 2015 12:03 AM IST
बिसौली।
बिसौली। Updated Thu, 30 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Guruganv will be celebrated Guru Purnima
सोई सिद्धपीठ से जुड़े भक्तगण गुरुपूर्णिमा गुरुगांव में मनाएंगे। इस मौके
विज्ञापन
पर गुरुगांव में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में प्रभु राम की नगरी से आए मानस अगस्त महाराज ने प्रभु की कृपा का गुणगान किया।

सोई सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी विदेहनंदिनीशरण महाराज के शिष्य गुरुपूर्णिमा गुरुगांव में मनाएंगे। गुरुगांव में पिछले एक पखवाड़े से प्रभु रामकथा का आयोजन हो रहा है। इस क्रम में प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से आए मानस अगस्त स्वामी ने पहले तो प्रभु की कृपा का वर्णन किया। कहा कि प्रभु हर एक पर अहेतुकी कृपा करते हैं।

उन्होंनं एक दृष्टांत का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि एक बार प्रभु श्रीराम अगस्त मुनि को रावण वध का वृतांत सुना रहे थे। इस बात पर अगस्त मुनि ने कहा कि मेघनाद को मारना ज्यादा मुश्किल था। यह बात सुनकर श्रीराम ने कहा कि रावण से भी ज्यादा। अगस्त मुनि ने हां कहा। चूंकि प्रभु लक्ष्मण की प्रशंसा सुनना चाह रहे थे इसलिए उन्होंने मुनि से पूरी बात सुनी। मुनि ने कि लक्ष्मण चौदह वर्ष तक निराहारी और बिना सोए रहे।

इस मौके पर संतसरणजी महाराज, संतराजपाल, नवल शर्मा, अल्पना जौहरी, आकाश मिश्र, सौरभ शर्मा, मनमोहन सतवाल आदि ने भी प्रभु चर्चा का अमृतपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed