फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   guru gobind singh's prakash parv

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर दीवान सजा 

Fri, 06 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 06 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
guru gobind singh's prakash parv
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर दीवान सजा  
सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज का 350वां प्रकाश पर्व बेहद श्रद्धाभाव से मनाया गया। कृष्णा लॉन में विशेष दरबार साहिब सजाया गया। प्रात: काल से ही संगत गुरु के दर्शन को उमड़ने लगी। आसा दी वार के कीर्तन के बाद अखंड पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी सर्व संगत के साथ गुरुद्वारा से कृष्णा लॉन पहुंची। रास्ते में शबद कीर्तन के साथ पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

लॉन में सजाए गए कीर्तन दरबार में कथा वाचक रागी जत्थों ने गुरुवाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। दोपहर बाद चले गुरु के लंगर में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। सहयोग में बड़ों से लेकर छोटे बच्चों के रूप में सेवादार जुटे रहे। इस अवसर पर प्रधान रजनी अनेजा, भगत सिंह, प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार जुनेजा, गुलशन कुमार, ओमप्रकाश नारंग, संजय कोचर, गुरुप्रीत सिंह, सुभाष कोचर, मनजीत सिंह, बिंटु, अमर पाल सिंह, रणजीत सिंह मनचंदा, हरेंद्र सिंह, गुरुदीप सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed